फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1.17 crore rupees in the name of priest giving land and offering prayers

पुजारी ने जमीन दिलाने और पूजा-पाठ के नाम पर ऐंठे 1.17 करोड़ रुपये

Tue, 23 Mar 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
1.17 crore rupees in the name of priest giving land and offering prayers
कुंडली। गांव नांगल कलां के रहने वाले युवक को यूपी में जमीन दिलाने का झांसा देने के साथ ही पूजा-पाठ के नाम पर 1.17 करोड़ रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी का आरोप गांव के मंदिर के पुजारी और उसके परिचितों पर लगा है। आरोप है कि पुजारी रामचंद्र ने उसकी कुंडली देखकर उसके जीवन पर संकट बताकर रुपये ऐंठे। एसपी को दी शिकायत के बाद कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नांगल कलां निवासी जयदीप तुषीर ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी कि उसे यूपी में जमीन दिलाने और पूजा-पाठ के नाम पर उनके गांव के मंदिर के पुजारी व उसके परिचितों ने उससे ठगी की है। जयदीप का आरोप है कि पुजारी रामचंद्र उनके घर अक्सर पूजा पाठ को आता था। एक दशक पहले उनकी जमीन को टीडीआई ने खरीदा था। इसके बाद मिले मुआवजे से उसने ट्रांसपोर्ट, ठेकेदारी व रेस्टोरेंट खोला। इसी दौरान रामचंद्र ने उसे कहा कि वह उनके पैतृक गांव बुजुर्ग सलैया, जिला जालोन यूपी में जमीन खरीद ले। इससे उसे काफी मुनाफा मिल जाएगा। इस तरह वह जमीन खरीदने के नाम पर उससे अलग-अलग समय में नकदी व चेक लेता रहा। उसे वर्ष 2012 में वाराणसी बुलाकर पूजा पाठ व जमीन खरीदने के नाम पर चेक लिए गए। जयदीप का आरोप है कि अलग-अलग समय में पुजारी करीब 1.17 करोड़ रुपये ऐंठे चुका है। अब रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने जयदीप के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विदेश में भी पुजारी का उठाया खर्च
जयदीप का आरोप है कि जब वह दुबई में जाकर रहने लगा तो पुजारी उसके खर्च पर दुबई पूजा पाठ के लिए आया। उसने वहां आने-जाने व रहने-खाने का खर्च भी उससे लिया। इतना नहीं उसके साउथ अफ्रीका में रहने के दौरान वह एक अन्य के साथ वहां भी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी ने ट्रैक्टर की एंजेसी से लेकर गाड़ियां खरीदी व नया घर बनाया
जयदीप का आरोप है कि वर्ष 2015 में वह पुजारी के गांव में गया था। तब उसे पता लगा कि पुजारी ने ट्रैक्टर की एजेंसी से लेकर गाड़ियां, नया ट्रैक्टर खरीदने के साथ ही घर भी बना लिया है। उसे शक है कि उसके रुपयों से जमीन न खरीदकर उसने अपनी जरूरतों को पूरा किया है।
मामले की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर जल्द पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया जाएगा। - रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed