फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat: Mason dies due to collision with unknown vehicle, two serious

सोनीपत: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, दो गंभीर, एक का हाथ कटा

Sun, 09 Oct 2022 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 08:47 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में गांव रोहट के पास हादसा हुआ। दोनों घायल पीजीआई रोहतक रेफर किए गए हैं।  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

विज्ञापन
Sonipat: Mason dies due to collision with unknown vehicle, two serious
रोड एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव रोहट के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एकराजमिस्त्री की मौत हो गई और दो साथी घायल हो गए। घायलों में एक का हाथ कटगया। इन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत के चलतेपीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमके लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक केखिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मूलरूप से बिहार के जिला अररिया के गांव राहीकपुर फिलहाल मालवीय नगर सोनीपतनिवासी अनिल पासवान ने बताया कि उसका भाई राजू राजमिस्त्री का काम करता है।वह खरखौदा में किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन


उसके भाई के साथ यूपी के जिला बलरामपुरके गांव चकवा निवासी राजकुमार व यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव वाजीदपुरनिवासी चरण सिंह भी काम करते हैं। तीनों शनिवार को चरण सिंह की बाइक परउसके पास मालवीय नगर में आए थे। वह शाम को यहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे रात कोसूचना मिली कि बाइक को गांव रोहट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई राजू व उसका दोस्तचरण सिंह घायल हो गए। चरण सिंह का हाथ कट गया। उन्हें सामान्य अस्पताल मेंभर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।


पुलिस नेशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दियाहै। पुलिस ने मामले में अनिल पासवान के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफमुकदमा दर्ज कर लिया है। वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed