फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youths were made aware and took an oath to not consume drugs

Sirsa News: युवाओं को किया जागरूक, नशा न करने की शपथ ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youths were made aware and took an oath to not consume drugs
नशा न करने की शपथ लेते युवा।
सिरसा। जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महिला थाना सिरसा, चोपटा थाना व बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में मंगलवार को लोगों को जागरूक कर नशा न करने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालना, समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना और नशा तस्करों की जड़ों को समाप्त करना है।
विज्ञापन


जिला पुलिस की ओर से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी और दर्जनों तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम सभाओं, और सामाजिक संगठनों के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में नशा करने से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, युवाओं, अभिभावकों और नागरिकों को नशा नहीं करूंगा, न किसी को करने दूंगा की शपथ दिलाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में सहभागी बनें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed