फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youths bike rally in support of farmer movement

किसान आंदोलन के समर्थन में युवाओं ने निकाली बाइक रैली

Tue, 16 Feb 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youths bike rally in support of farmer movement
किसान आंदोलन के समर्थन में शहर में बाइक रैली निकालते युवा। - फोटो : Sirsa
किसान आंदोलन के समर्थन में शहीद ए आजम युवा संगठन की ओर से शहर में बाइक रैली निकाली गई। युवाओं ने यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार को शहीद ए आजम युवा संगठन के सदस्य बाईपास रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में एकत्र हुए। युवाओं किसान आंदोलन के झंडे लगाकर बाईपास रोड से होते हुए बरनाला रोड पर पहुंचे और यहां से बालभवन होते हुए डबवाली रोड और इसके पश्चात भावदीन टोल पर पहुंची। वहीं युवाओं ने जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिला प्रधान प्रवीन अतरी, चेयरमैन विक्की, हर्ष जाखड़ा, बिल्लू बिश्नोई, विकास, अजपाल कड़वासरा उपस्थित रहे।
आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को समर्पित किया अखंड पाठ
गांव मत्तड़ में संत प्रेमगिरी डेरा प्रांगण में ग्रामीणों ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को समर्पित अखंड पाठ का भोग डाला। इस मौके पर संगत के साथ विचार सांझे कर हरियाणा के किसान नेता छोटू राम की जयंती पर उन्हें एक निडर व्यक्ति के रूप में याद किया। क्योंकि उनके समय में संकट ग्रस्त किसानी को संकट से निकलवाने के लिए बहुत सारे कानून पास करवाए। इस मौके पर गुरदास सिंह, ग्राम सरपंच बुध सिंह और नरदेव सिंह एसएमसी प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed