फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth murder in hotel

निर्माणधीन होटल में नेपाली युवक की हत्या

Wed, 12 Aug 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
youth murder in hotel
जनता भवन के पास एक होटल में मंगलवार की रात एक नेपाली युवक की हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर चोट के निशान है। इस संबंध में होटल मालिक राजेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है। युवक होटल के बाहर गिरा हुआ मिला था। लेकिन जब चिकित्सकों ने उसके शव की जांच की तो सिर पर चोट के निशान मिले। उप पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार होटल होलीडे के मालिक राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके होटल के दो कमरे चालू हालात में हैं। ईश्वर निवासी ढाना लड़नपुर जिला भिवानी को होटल की देखभाल के लिए रखा है। तीन चार दिन पहले ईश्वर एक 30 वर्षीय नेपाली लड़का मान सिंह को रसोइया का काम करने के लिए लेकर आया। मंगलवार की रात करीब एक डेढ़ बजे उनके पास फोन आया कि आपके होटल के पास एक लड़का पड़ा है। जब वह आकर देखा तो मान सिंह नेपाली बाहर गिरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर चोट के निशान हैं। होटल संचालक ने होटल में रुके दो युवकों पर हत्या का संदेह जताया है। सिटी थाना एसएचओ कैलाश चंद्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed