फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth from Sirsa dies of burn injuries in Rajasthan

Sirsa News: राजस्थान में आग से झुलसने से सिरसा के युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth from Sirsa dies of burn injuries in Rajasthan
सिरसा। शहर की पुरानी सब्जी मंडी निवासी युवक की राजस्थान के श्रीगंगानगर में आग से झुलसने के बाद अग्रोहा में उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों ने मृतक युवक के ससुराल जनों पर आग से जलाकर मारने का आरोप लगाया है। राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक मनीष सिरसा शहर के पुरानी सब्जी मंडी में किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। मृतक के मामा बाबूलाल ने बताया कि मनीष का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और नाराज होकर अपने मायके श्रीगंगानगर रहने चली गई। रविवार को परिजनों के बिना बताए मनीष अपनी पत्नी को मनाने व वापस लाने के लिए चला गया। इस दौरान ससुरालजनों के साथ उसका विवाद हो गया तो उन्होंने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाबूलाल ने आरोप लगाया कि झुलसे हुए मनीष को ससुराल जनों ने नागरिक अस्पताल के बाहर फेंक दिया। जहां से एंबुलेंस व अस्पताल स्टाफ ने उसे दाखिल करवाया, जहां से पहले बीकानेर व इसके पश्चात अग्रोहा रेफर किया गया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मनीष अपने पीछे सात वर्षीय बेटी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed