फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth died of drug addiction in Sirsa's Rodi, syringes found nearby; fifth death so far in December January

Sirsa: रोड़ी में नशे से 19 साल के युवक की मौत, पास मिली सीरिंज; दिसंबर व जनवरी माह में अब तक पांचवीं मौत

Thu, 16 Jan 2025 01:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Jan 2025 01:28 PM IST
सार

पंजाब के साथ लगते एरिया में मेडिकल नशे और चिट्टे का असर ज्यादा है। चिट्टे को लेकर पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है और लोगों को गिरफ्तार कर रही है। मेडिकल नशा पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ है। कुछ ऐसी नशीली दवाईयां है जो मेडिकल एक्ट के तहत नहीं आती है।

विज्ञापन
youth died of drug addiction in Sirsa's Rodi, syringes found nearby; fifth death so far in December January
सांकेतिक - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा के रोड़ी क्षेत्र में नशे युवाओं की मौत का सिलसिला जारी है। वीरवार को 19 वर्षीय युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। दिसंबर और जनवरी माह में अब तक पांच युवकों की नशे से मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मृतक युवक का नाम गोरख है और वह 19 साल का था। उसे चार पांच साल से नशे की लत लग गई थी। चार पांच दिनों से पैसा नहीं होने के कारण वह नशा नहीं कर पाया। नशा नहीं मिलने के कारण उसने पुरानी कोई नशे की डोज ले ली। बुधवार देर शाम को उसे ओवरडोज के कारण  उलटियां लगनी शुरू हो गई । परिजन उसे उपचार के लिए लेकर जाते । उससे पहले युवक की मौत हो गई।  मृतक युवक के पास से घरवालों को इंजेक्शन और एक नशे के लिए प्रयोग होने वाली गोली मिली। 
विज्ञापन


एडीजीपी की टीम ने 10 दिन पहले ही लगाया था रोड़ी में कैंप 
रोड़ी में नशे के कारण चार मौत होने के बाद नशा मुक्ति अभियान के तहत एडीजीपी की नशा मुक्ति टीम ने विशेष कैंप लगाया था। घर घर जाकर नशा करने वाले युवाओं की  पहचान की थी और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया था। 20 के करीब नशा पीड़ितों को उपचार के लिए लाया गया था। इनमें एक युवती भी शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल नशा बन रहा है जानलेवा 
पंजाब के साथ लगते एरिया में मेडिकल नशे और चिट्टे का असर ज्यादा है। चिट्टे को लेकर पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है और लोगों को गिरफ्तार कर रही है। मेडिकल नशा पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ है। कुछ ऐसी नशीली दवाईयां है जो मेडिकल एक्ट के तहत नहीं आती है। वहीं, मेडिकल नशा आसानी से युवाओं को पंजाब से उपलब्ध हो जाता है। इस कारण मेडिकल नशे से सबसे ज्यादा मौत हो रही है। 


यह तरीका है जानलेवा 
मेडिकल नशा करने वाले युवा गोली का  पाउडर बनाते है। उसके बाद उसे पानी में मिलाकर इंजेक्शन तैयार करते है। उसे सीरिंज में भरकर लगाते है। इस तरह से तैयार किए गए  इंजेक्शन को लगाने से बड़े स्तर पर युवाओं की मौत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed