{"_id":"6509d05f0cce17c00e00f856","slug":"youth-changed-the-face-of-temple-ground-now-city-residents-take-walks-and-practice-yoga-sirsa-news-c-128-1-sir1002-6414-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवाओं ने बदली मंदिर ग्राउंड की सूरत, अब शहरवासी करते हैं सैर व योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवाओं ने बदली मंदिर ग्राउंड की सूरत, अब शहरवासी करते हैं सैर व योगाभ्यास
Tue, 19 Sep 2023 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
20 युवाओं ने मिलकर बनाई कमेटी, चार साल से कर रहे सार-संभाल
फोटो : 31 व 32
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। मंदिर को नाम आते ही हमारे अंदर भक्ति भाव जा जाता है, लेकिन श्री दुर्गा मंदिर के ग्राउंड व मंदिर के पास मुख्य सड़कों पर लगे गंदगी के ढेर के कारण यहां आने से कतराते थे।मंदिर का ग्राउंड नशेड़ियों का अड्डा बना गया था। ऐसे में शहर के युवाओं ने बीड़ा उठाया और मंदिर ग्राउंड की सूरत बदल दी। अब शहरवासी ग्राउंड में सैर करने व योगाभ्यास करने आते हैं।
मंदिर ग्राउंड में फैली अव्यवस्था को दूर करने के लिए श्री दुर्गा मंदिर मोहल्ले के 20 युवाओं ने मिलकर सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने पैसे एकत्रित करके पेड़-पौधे व घास लगाकर मंदिर कमेटी के सहयोग से सुंदर पार्क का निर्माण किया। युवा पिछले करीब 4 साल से लगातार पार्क की संभाल कर रहे हैं। पूरे शहर के रोजाना सैंकड़ों लोग पार्क में सैर, व्यायाम और योग करने के अलावा मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। मोहल्ले के राजू मिस्त्री, बलराज बाजा, सुरेंद्र सैनी, मदन लाल जांगड़ा, गगन, जस, दर्शन लाल, गगनी, मनी, कुलदीप सिंह, कुलवीर, कुलदीप, मीना, राजिंद्र शर्मा व अन्य युवाओं ने मिलकर 35 हजार रुपये एकत्रित किए और मंदिर ग्राउंड में पेड़-पौधे और घास लगाकर नियमित संभाल करने लगे हैं।
नशेड़ियों के जमघट के चलते मंदिर में भी आने से कतराते थे लोग
इस जगह पर शहर का सबसे प्राचीन मंदिर श्री दुर्गा मंदिर, श्री गीता भवन और श्री शीतला माता मंदिर बने हुए हैं। नशेड़ियों का अड्डा होने के कारण लोग इन मंदिरों में भी आने से कतराते थे। इसकी युवाओं को जानकारी मिली तो उन्होंने कुछ करने की ठानी। मंदिर कमेटी के साथ मिलकर मंदिरों के आस पास के माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाया।