{"_id":"648ca26c935a1082050dad76","slug":"youth-caught-with-one-kg-500-grams-of-opium-worth-three-lakh-rupees-sirsa-news-c-21-hsr1034-158641-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन लाख रुपये की एक किलो 500 ग्राम अफीम सहित युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन लाख रुपये की एक किलो 500 ग्राम अफीम सहित युवक काबू
Fri, 16 Jun 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने कालांवाली क्षेत्र से एक युवक को करीब तीन लाख रुपये की एक किलो 500 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। सीआईए डबवाली प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान चनारिक निवासी टोला चेडी थाना छकरबंधा, बिहार के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे युवक ने सामने पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। सीआईए डबवाली प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ कालांवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।