फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth accused of demanding money in lieu of registry

युवक ने रजिस्ट्री की एवज में रुपये मांगने के लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of demanding money in lieu of registry
कालांवाली। शहर के एक युवक ने तहसील कार्यालय में रजिस्टरी करवाने की एवज में रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। युवक जतिन जैन निवासी मंडी कालांवाली ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार की गैर-मौजूदगी में अपनी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

शहरवासी जतिन जैन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका कालांवाली एरिया से बाहर एक प्लॉट है। जिसकी खेवट नंबर 1533 और खसरा नंबर 1007 है। वह अपने काम के लिए एडवोकेट कमल गर्ग और दीपक बांसल को साथ लेकर गया था। इस दौरान वहां पर मौजूद कर्मचारी ने उनसे 5 मरले के प्लॉट के लिए 35 हजार रुपये और 5 मरले से ऊपर के प्लाट के लिए 200 रुपये प्रति गज के हिसाब से रिश्वत की मांग की, लेकिन जब उन्होंने रिश्वत देने से मना कर दिया तो उन्होंने प्लाट को शहर के एरिया से बाहर होने के चलते रजिस्टरी करने से इंकार कर दिया। जबकि उक्त रकबे की रोजाना रजिस्टरी की जा रही है। वहीं तहसील के रजिस्टरी कलर्क आशीष कुमार ने सभी आरोपों को झूठा व निराधार बताते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने तहसीलदार को पत्र क्रमांक 167 भेजकर शहरी सीमा के अंतर्गत होनी वाली रजिस्ट्रियों के लिए आई एनओसी को नगरपालिका से वेरिफाई करने के बाद ही रजिस्ट्री करने और अवैध कॉलोनियों की रजिस्टरी न करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक को रजिस्टरी करने के लिए एनओसी लाने की बात कही थी, लेकिन वह बिना एनओसी के रजिस्टरी करवाना चाहते है। जोकि संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed