फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man who gave false information of bike theft arrested

Sirsa News: बाइक चोरी की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 06 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Young man who gave false information of bike theft arrested
सिरसा। मोटरसाइकिल चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखवा कर पुलिस को गुमराह करने के मामले में नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। युवक की पहचान मोनू निवासी रुपाणा खुर्द जिला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एक अक्तूबर को पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में मोनू ने बताया था कि गांव में चल रही खेल प्रतियोगिता के दौरान उसकी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस संबंध में नाथूसरी चोपटा थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान जब पुलिस ने उक्त बाइक को बरामद किया तो घटना से का पता चला। जांच के दौरान सामने आया कि मोनू निवासी रुपाणा खुर्द ने उक्त मोटरसाइकिल फाइनेंस पर लिया था और झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा कर फाइनेंस कंपनी को एफआईआर की कॉपी दे दी। इसके बाद उसने उक्त मोटरसाइकिल को 10 हजार रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने तथा समय बर्बाद करने के आरोप में युवक मोनू के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed