फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man was tied to a cot and beaten to death with sticks In Sirsa

नृशंसता: अगवा कर चरपाई से बांधा... बर्बरता से पीटकर मार डाला, सिर्फ ये था कसूर; सांवरा की हत्या की पूरी कहानी

Sun, 01 Jun 2025 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा
अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jun 2025 09:47 AM IST
सार

हरियाणा के सिरसा में एक युवक की बर्बरता से पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक को चारपाई से बांधकर लाठी-डंडों से तब तक पीटा जब तक जान नहीं निकल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Young man was tied to a cot and beaten to death with sticks In Sirsa
sirsa murder - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। सिरसा के गांव रुपावास में पड़ोसियों ने गांव के ही एक युवक का अपहरण कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। गांव की एक युवती को भगाकर ले जाने की रंजिश में यह वारदात शुक्रवार देर रात हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक सांवरा के पिता के बयान पर आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें युवती के पिता व अन्य रिश्तेदार हैं। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को चारपाई से बांधकर लाठी-डंडों से तब तक पीटा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। 
विज्ञापन


इस बीच युवक के पिता और भाभी ने भागकर जान बचाई। पुलिस के अनुसार, मृतक का चचेरा भाई 25 वर्षीय ईश्वर गांव की एक लड़की को भगाकर ले गया था। स्वजनों को शक था कि उनकी लड़की को भगाने में सांवरा का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश थी। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत के आदेश पर सांवरा और ईश्वर के परिवार ने 25 अप्रैल को गांव छोड़ दिया।
 

सांवरा का परिवार रिश्तेदारों के पास जाकर रहने लगा तो ईश्वर किसी दूसरे गांव में युवती के साथ सहमति संबंध में रहने लगा। 35 दिन बाद सांवरा जब अपने पिता व भाभी के साथ गांव लौटा तो उसकी हत्या कर दी गई। 

नाथू थाना के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि लड़की के पिता रोहताश और दूसरे रिश्तेदार तुलसी, निखिल, मुकेश, जगदीश, सेठी, बाला और राजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।

पिता बोले-पंचायत के बाद सरपंच के कहने पर लौटे थे गांव 
सांवरा के पिता रामेश्वर ने बताया कि शुक्रवार को जमाल चौकी में पंचायत हुई। पंचायत में सरपंच उदयपाल ने उन्हें कहा कि अब डरने की कोई बात नहीं है। आप लोग वापस अपने घर में जा सकते हैं। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे वे गांव पहुंचे तो युवती के पिता रोहताश व उसके रिश्तेदारों ने उनका रास्ता रोक लिया।

वे सांवरा से मारपीट करने लगे और उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गए। वहां उन्होंने सांवरा को चारपाई पर रस्सी से बांध दिया और लाठी व डंडों से पीटा। उसने व उसकी बड़ी बहू ममता ने छुड़ाने की कोशिश की तो उक्त लोगों ने उन्हें भी डंडों से पीटा। उक्त लोग सांवरा को तब तक पीटते रहे जब तक वह मर नहीं गया। इसके बाद रोहताश व उसके रिश्तेदार भाग गए। 

सांवरा भी भगा ले गया था लड़की 
ग्रामीणों ने बताया कि चचेरे भाई ईश्वर के लड़की भगाने के एक महीने पहले सांवरा भी एक लड़की को भगाकर ले गया था। 15 दिनों के बाद लड़की अपने घर लौट आई और इसके बाद सांवरा भी गांव लौट आया। इस मामले में समझौता हो गया था। इसके बाद सांवरा का चचेरा भाई एक दूसरी लड़की को लेकर भाग गया। इसी विवाद में दोनों परिवारों को गांव छोड़ने की नौबत आ गई थी। 

 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शाम को परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।- संजीव कुमार, डीएसपी, ऐलनाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed