फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man snatches gold chain from woman walking in Green Park, absconds

Sirsa News: ग्रीन पार्क में सैर कर रही महिला से युवक ने छीनी सोने की चेन, फरार

Sat, 31 Aug 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 31 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Young man snatches gold chain from woman walking in Green Park, absconds
सीसीटीवी में कैद हुए चेन छिनकर भागने वाले युवक
सिरसा। शहर के ग्रीन पार्क में वीरवार शाम टहल रही एक महिला के गले से अज्ञात युवक ने सोने की चेन झपट ली। महिला ने युवक का पीछा करना चाहा तो वह पार्क की दीवार कूदकर अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एफ ब्लॉक निवासी मोनिका पत्नी अनूप कुमार ने बताया कि वह वीरवार शाम साढ़े 6 बजे ग्रीन पार्क में सैर कर रही थी। जब वह पार्क की पगडंडी पर पहुंची तभी अचानक पीछे से एक युवक ने उसके गले की चेन झपट ली। उसने पीछे मुड़कर युवक को पकड़ना चाहा तो वह पार्क की दीवार फांदकर तेजी से रानियां रोड की ओर भाग गया। वहां पर पहले से एक युवक बाइक स्टार्ट किए हुए खड़ा था। चेन तोड़ने वाला युवक बाइक पर बैठक कर फरार हो गया। मोनिका ने बताया कि चेन करीबन दो तोले की थी। चेन तोड़ने वाले युवक की उम्र करीबन 20 साल के आसपास थी। उसने काले रंग की टी शर्ट व नीले रंग की जींस पहन रखी थी।
विज्ञापन

घटना के बारे में परिजनों को बताया तो परिजनों ने पुलिस में सूचना दी। शहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। महिला के बयानों के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा है कि जल्द ही युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed