फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man murdered in cattle shed, attacked on body, fingers cut off, father said - I used to sleep in the shed, had put him to sleep only yesterday

Sirsa News: पशुबाड़े में युवक की हत्या, शरीर पर किए वार, हाथों की अंगुलियां काटीं, पिता बोले- मैं ही सोता था बाड़े में, कल ही उसे सुलाया था

Tue, 06 Feb 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered in cattle shed, attacked on body, fingers cut off, father said - I used to sleep in the shed, had put him to sleep only yesterday
गांव बेगू में युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव बेगू में सोमवार देर रात को 22 वर्षीय युवक गोविंद की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। गोविंद का पिता मंगलवार सुबह पशुबाड़े में पशुओं को बाहर निकालने के लिए गया तो उसने बेटे को मरा पड़ा देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गोविंद की बड़ी ही नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। सिर और शरीर के कई अंगों पर वार करने के साथ ही हत्यारों ने उसके हाथों की अंगुलियां भी काट दी थी। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी अजायब सिंह, सदर थाना सिरसा, साइबर सेल तथा सीआईए टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और हत्यारों का पता लगाने के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया है। इधर, परिजनों का कहना कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। गोविंद रिजर्व रहता था। हालांकि जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसे देखकर यह बात हजम करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने प्रेम प्रसंग, मारपीट समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।



बलविंद्र ने बताया कि उसका पुत्र गोविंद मजदूरी करता था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। सोमवार रात को उससे आखिरी बार बात हुई थी। उससे कहा था कि नये डेरे के पास पानी की दिहाड़ी लगाने के लिए जा रहा हूं, तुम बाड़े में सो जाना। बाड़े में मैं ही सोता था, कल ही उसे बुलाया था। उसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ पता नहीं। सुबह सात बजे के करीब घर लौटने के बाद पशुओं को बाड़े से निकालने के लिए अंदर गया तो देखा कि गोविंद म़त पड़ा था। उसके बाद मैंने गाय व बच्छी को बाहर निकाला । दोबारा अंदर जाने का मेरा साहस नहीं हुआ। बलविंद्र ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन

मौके पर नहीं मिले मृतक के दोनों मोबाइल, साइबर सेल भी जांच में जुटी
परिजनों के अनुसार गोविंद के पास दो मोबाइल थे। दोनों मोबाइल मौके पर नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, प्रेम प्रसंग, किसी से कहासुनी से लेकर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। हत्या जिस तरह से की गई, वह बेहद निर्मम है। गोविंद के दोनों हाथों की अंगुलियां काट दी गई। उसके अलावा उसके हाथ पैर व सिर पर कई वार किए गए है। उसकी निर्दयता से हत्या करने के पीछे के कारणों को पुलिस तलाशने में जुटी है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएंगी। साइबर सेल की टीम भी विशेष रूप से इस मामले में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार-पांच लोगों के खाने के हिसाब से रोटी लेकर बाड़े में गया था रंजीत
गोविंद की बहन अमनदीप ने बताया कि रात को वह खाना लेकर गया था। हम बाहर से सब्जी- रोटी लेकर आए थे। उसके खाने के हिसाब से रोटी दे दी थी। बाद में उसने खाना कम पड़ने की बात कही तो और छह सात रोटियां बनाकर दी थी। उसने कहा था कि कोई बात हो तो मुझे फोन कर देना, छोटा भाई सो रहा है। उसके बाद देर रात को फोन आया कि तू ठीक है। मैं आ जाऊं। अमनदीप ने उससे कहा कि भाई आजा। उसके साथ कौन लोग थे। उसने कुछ नहीं बताया। उसका किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था। जिस हिसाब से वह रोटी लेकर गया तो उसके साथ चार से पांच लोग जरूर थे। गोविंद के छोटे भाई कर्ण व अन्य लोगों ने बताया कि गोविंद के ज्यादा दोस्त नहीं थे। वह रिजर्व किस्म का था। उसने नौंवी तक पढ़ाई की थी।
---
सुलगता सवाल : कौन थे पशुबाड़े में पार्टी करने वाले
गोविंद के साथ रात के समय पार्टी करने वाले लोग कौन थे जिन्होंने उसके साथ खाना भी खाया क्योंकि परिजनों के अनुसार गोविंद के ज्यादा दोस्त नहीं थे।
गोविंद ने जब अधिक खाना मांगा तो किसी को यह शंका क्यों नहीं हुआ कि इतना खाना किसलिए लेकर जा रहा, वह भी तब जब परिवार की नजर में उसकी दोस्ती किसी से नहीं थी।
अगर किसी से पुरानी दुश्मनी नहीं थी तो इतनी नृशंसता से हत्या क्यों की गई। एकाएक झगड़े में हत्या तो हो सकती है पर जिस तरह से हत्या की गई उससे यह बात गले नहीं उतर रही कि गोविंद से किसी ने दुश्मनी नहीं पाल रखी थी।

बहरहाल ये ऐसे सवाल है, जिनके जवाब की तलाश पुलिस ही नहीं, परिजनों को भी है।

---
कोट्स
सदर थाना, स्पेशल स्टाफ व सीआईए की टीम मामले की जांच में लगाई गई है। पांच टीमों का गठन किया गया है। हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अजायब सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed