फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man going to eat ice cream with a friend dies in an accident, scooter flips out of control after car suddenly brakes

Sirsa News: दोस्त के साथ आइसक्रीम खाने जा रहे युवक की हादसे में मौत, कार के अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर पलटी स्कूटी

Mon, 28 Sep 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 28 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Young man going to eat ice cream with a friend dies in an accident, scooter flips out of control after car suddenly brakes
सिरसा। बरनाला रोड पर रविवार रात स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार रवि कुमार की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त मनप्रीत सिंह घायल हो गया। रवि कुमार मूल रूप से समस्तीपुर बिहार का रहने वाला था। वह करीब दो माह से सिरसा की भगत सिंह कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि रवि रविवार रात करीब एक बजे मनप्रीत सिंह के साथ स्कूटी पर आइसक्रीम खाने के लिए बरनाला रोड पर जा रहा था। स्कूटी के आगे एक कार चल रही थी। कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके बाद मनप्रीत ने भी स्कूटी रोकने के लिए ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगाते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में रवि के सिर पर गहरी चोट आई। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के जीजा रवि प्रकाश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed