फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man found dead at Shiv Chowk, doctor said - death due to heart attack

Sirsa News: शिव चौक पर मृत मिला युवक डॉक्टर बोले- हृदयाघात से मौत

Sun, 07 Jul 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 07 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Young man found dead at Shiv Chowk, doctor said - death due to heart attack
सिरसा। शहर के सरकुलर रोड स्थित शिव चौक के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास जांच की। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मृतक युवक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार शिव चौक के पास शनिवार सुबह 11 बजे के करीब लोगों ने युवक का शव देखा। आसपास के लोगों ने इस बारे में डायल 112 को सूचित किया। मृतक की दादी कोयल के अनुसार युवक का नाम बादल (20) है और उसे दौरे आते थे।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत हृदयाघात से हुई है। पुलिस ने मृतक की दादी के बयानों के आधार पर फिलहाल इत्तफाकिया की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed