फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man dies due to drug overdose, Young man dies due to drug overdose, case registered

Sirsa News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Young man dies due to drug overdose, Young man dies due to drug overdose, case registered
सिरसा। गांव खाजाखेड़ा के पास नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव गांव के पास स्थित फैक्टरियों के पास मिला। मृतक युवक के पिता ने दोस्तों पर उसके बेटे को नशे की ओवरडोज करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने बयानों के आधार पर एक नामजद व तीन अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन


बुधवार शाम को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गांव खाजाखेड़ा स्थित फैक्टरियों के पास एक 33 वर्षीय युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान सोलन लाल निवासी गांव बकरियांवाली के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के घरवालों को सूचना दी। इसके बाद सोहन लाल के पिता मनसुख नागरिक अस्पताल पहुंचे। मनसुख ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे सोहन लाल की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। मनसुख का आरोप है कि उसके बेटे सोहन लाल को अजय सिंवर निवासी बकरियांवाली व उसके साथियों ने नशे की ओवरडोज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनसुख का कहना है कि अजय सिंवर को पहले भी उसने सोहन लाल को नशा न देने को कहा था, लेकिन वह नहीं माना। अजय उसके बेटे सोहन लाल को घर से बुला लेता और उसे नशा दे देता था।


जांच अधिकारी शिव प्रश्न का कहना है कि आरोपी अजय सिंवर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed