फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man committed suicide by hanging himself in the field

Sirsa News: खेत में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Thu, 12 Sep 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself in the field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव छतरियां में वीरवार देर रात को 28 वर्षीय एक युवक ने खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार गांव के लोग बुधवार सुबह खेत में काम करने गए तो देखा कि राजकुमार खेत में बने कमरे के बाहर दीवार में लगे सरिए से फंदे पर लटक रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वे मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। हेड कांस्टेबल बाल किशन ने बताया कि मृतक की पत्नी कविता के बयान दर्ज किए गए हैं। कविता के मुताबिक उसका पति राजकुमार पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह ज्यादातर खेत में ही रहता था। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed