{"_id":"671007456affd0c8c50d0014","slug":"young-man-cheated-of-rs-520-lakh-on-the-pretext-of-sending-it-to-australia-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127226-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर युवक से ठगे 5.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर युवक से ठगे 5.20 लाख रुपये
Thu, 17 Oct 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर स्थानीय युवक से 5,20,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। शहर थाना पुलिस ने हिसार के गांव बुगाना निवासी विपुल सूरा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चौटाला निवासी अमित ने बताया कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात तहसील बरवाला, जिला हिसार के गांव बुगाना निवासी विपुल से हुई। बातचीत में विपुल ने बताया कि वह युवाओं को विदेश में भेजने का काम करता है। अगर आपको विदेश जाना है तो वह सारा प्रबंध कर सकता है।
विपुल ने उसे आॅस्ट्रेलिया भेजने का लालच दिया और बताया कि इसमें पांच लाख रुपये का खर्चा आएगा।
अमित ने बताया कि दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह में उसके पास विपुल का फोन आया और उसने कहा कि आपका ऑफर लेटर आ गया है और वह उसे 50,000 रुपये पहले दे दे। इसके बाद आरोपी उससे लगातार रुपये मांगता रहा। उसने चार मार्च तक उसे 5,20,000 रुपये अदा कर दिए। इसके बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विपुल उसे एक या दो दिन में भेजने का आश्वासन देता रहा। जब उसने विपुल से कहा कि या तो उसका आस्ट्रेलिया का वीजा लगवा दो अन्यथा उसके रुपये वापस कर दो। इस पर विपुल ने उसे जान से मारने की धमकी देकर रुपये देने से साफ मना कर दिया। इसलिए मामला पुलिस तक पहुंचा।