{"_id":"6a0def9a53310acd0c016919","slug":"young-man-attacked-family-over-land-pelted-stones-on-house-incident-in-dhani-rampura-five-injured-including-mother-and-father-fir-lodged-against-accused-son-and-others-sirsa-news-c-127-1-shsr1017-154205-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमीन के लिए युवक ने परिवार पर किया हमला, घर पर बरसाए पत्थर, ढाणी रामपुरा की घटना, हमले में मां-पिता समेत पांच घायल, आरोपी बेट समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमीन के लिए युवक ने परिवार पर किया हमला, घर पर बरसाए पत्थर, ढाणी रामपुरा की घटना, हमले में मां-पिता समेत पांच घायल, आरोपी बेट समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Wed, 20 May 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 20 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। ढाणी रामपुरा में जमीन के टुकड़े के लिए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत अन्य परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी मंगत ने साथियों संग मिलकर पूरे घर को घेरकर माता-पिता, भाई-बहन और बुजुर्ग दादी लाठी, डंडों और कस्सी से वार किए जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके अलावा घर पर पथराव किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा कि कुछ युवक हाथ में हथियार लिए घर पर पथराव कर रहे हैं और विरोध करने पर परिवार को बेरहमी से पीट रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। सभी घायलों का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी बेटे और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन देसराज ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनका बड़ा बेटा मंगत अपने 15-20 हथियारबंद साथियों के साथ ढाणी स्थित मकान पर पहुंचा। आरोपियों ने आते ही घर पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। हमले में घर के दरवाजे, खिड़कियों के शीशे और अन्य कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
परिवार ने जब इस गुंडागर्दी का विरोध किया तो हमलावरों ने घर में घुसकर लाठियों और कस्सी से वार किए। हमले में देसराज, उनकी पत्नी प्रकाश कौर, बुजुर्ग मां प्यारो देवी, छोटा बेटा राजेंद्र और बेटी अनुराधा गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि देसराज के बयान पर आरोपी उनके बेटे मंगत और उसके अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।