फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   son fired on fire

Sirsa News: घरेलू कलह में बेटे ने पिता पर चलाई गोली, गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
son fired on fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। घरेलू विवाद में गांव चकेरियां में रविवार शाम को छह बजे एक युवक ने अपने पिता पर गोली चलाई है। आरोपी की पहचान मनीष के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम राय सिंह है।

मनीष ने गांव रोड़ी की एक लड़की से लव मैरिज की थी। इसी विवाह को लेकर परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष ने कथित तौर पर अपने पिता राय सिंह पर गोली चला दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार भी कर लिया है। पिता को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कालांवाली थाना प्रभारी देवलाल ने बताया कि फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली चलाने के कारणों तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed