फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   governor demanded report in land dispute

Sirsa News: 32 एकड़ भूमि मामले में राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 30 Aug 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
governor demanded report in land dispute
सिरसा। मेडिकल कॉलेज के सामने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की 32 एकड़ जमीन है। इसको लेकर हाईकोर्ट में मामला चल रहा है।
विज्ञापन

मुजारों ।(काश्तकार) और विवि प्रबंधन के बीच चल रहे इस मामले में भूमाफिया भी नजर जमाए हुए हैं। हाल ही में सामने आया था कि सरकारी तंत्र के साथ मिलकर भू माफिया इस जमीन को कब्जाने में लगे हुए है।
इस मामले में राज्यपाल असीम घोष से शिकायत भी हुई थी और उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों को प्रशासनिक कार्यों में बाहरी हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार पर विशेष निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

32 एकड़ जमीन को लेकर भू माफिया की सक्रियता को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से खबर प्रकाशित की गई थी। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल ने इस मामले में विवि प्रबंधन से जमीन संबंधी विस्तृत रिपोर्ट मांगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विवि प्रबंधन यह रिपोर्ट बनाने में जुटा है। अहम बात यह है कि विवि के अंदर दो पक्ष इस समय हो चुके हैं। एक पक्ष सरकारी तंत्र के साथ मिलकर जमीन को लेकर खेल करना चाहता है जबकि अन्य पक्ष जमीन को बचाना चाहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed