{"_id":"6a9472efad1e92cdd1061d6e","slug":"saini-sabha-wellcomed-chairmen-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164104-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सैनी सभा ने नवनियुक्त चेयरमैनों का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सैनी सभा ने नवनियुक्त चेयरमैनों का किया अभिनंदन
Sun, 30 Aug 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सैनी सभा ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। संस्था
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
फोटो-- - 20
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सैनी सभा ट्रस्ट की ओर से सैनी सभा मोहल्ला जंडवाला में रविवार को नवनियुक्त चेयरमैन का अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सभा के प्रधान नरेंद्र सैनी एवं संरक्षक विजय पाल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा सरकार के सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन गुरनाम सैनी तथा वन विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन रवि सैनी ने शिरकत की।
सभा के पदाधिकारियों की ओर से मुख्यातिथियों को सुरखाब चौक से वाहनों के काफिले के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर समारोह स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक लीलाधर सैनी ने की।
अतिथियों का स्वागत सभा के प्रधान नरेंद्र सैनी एवं संरक्षक विजय पाल सैनी ने फूल-मालाएं एवं पटके पहनाकर किया। मुख्यातिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन गुरदीप सैनी, संदीप सैनी एवं ईश्वर सैनी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को समाज के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य कर रही है और प्रयास रहेगा कि समाज के विकास के लिए सरकार की ओर से जो भी संभव सहयोग हो, वह उपलब्ध करवाया जाए।
हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन गुरनाम सैनी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने समाज को यथासंभव सहयोग उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
वन विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन रवि सैनी ने वन विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार गंभीर है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथियों ने स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करें और मेहनत एवं लगन से उसे हासिल कर अपने अभिभावकों तथा समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथियों ने समाज के लोगों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। सभा की ओर से सभी मुख्यातिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, एसएचओ सिविल थाना राधेश्याम, विजय सैनी ओएसडी कुलपति जींद, प्रदीप सैनी चंडीगढ़, डॉ. तरसेम रानियां, सलाहकार बृजलाल सैनी पूर्व पार्षद, उपप्रधान विशाल सैनी, सचिव अमीचंद सैनी, कोषाध्यक्ष विजय सैनी दहिया, मास्टर श्याम सुंदर सैनी, मुकेश सैनी, जुगल सैनी, पूर्व प्रधान साधुराम सैनी, तुलसीराम सैनी, रामस्वरूप सैनी, चुन्नीलाल सैनी, कुलदीप सैनी, दुलीचंद सैनी, कमल सैनी, अनिल सैनी, विक्रम सैनी, प्रदीप सैनी, संजीव सैनी, डॉ. राकेश सैनी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
फोटो