फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   electric workers protested

Sirsa News: सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन

Sun, 30 Aug 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
electric workers protested
समानांतर विद्युत लाइसेंस रद्द करने की मांग, वादा पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो - 13
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त साझा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जिले के विधायकों को ज्ञापन सौंपकर समानांतर विद्युत लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई।

साझा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर रविवार को बिजली कर्मचारी सिरसा सर्कल कार्यालय में एकत्रित हुए। इसके बाद कर्मचारियों ने ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बैनीवाल तथा डबवाली विधायक आदित्य चौटाला को ज्ञापन सौंपकर समानांतर विद्युत लाइसेंस रद्द करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला को भी ज्ञापन सौंपा गया। सिरसा विधायक गोकुल सेतिया तथा रानियां विधायक अर्जुन चौटाला को व्हाट्सएप के माध्यम से ज्ञापन भेजकर सरकार पर समानांतर विद्युत लाइसेंस के मुद्दे पर अपने वादे पर कायम रहने का दबाव बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य प्रेस प्रवक्ता श्याम लाल खोड ने कहा कि 10 अगस्त को बिजली मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में सहमति बनी थी कि समानांतर विद्युत लाइसेंस के मुद्दे पर सरकार अपना स्पष्ट रुख रखेगी। किसी भी कीमत पर समानांतर लाइसेंस नहीं दिए जाएंगे। इसके बावजूद यदि सरकार अपने वादे से पीछे हटती है तो सहन नहीं किया जाएगा।

सर्कल सचिव सतिंदर मोंगा और मीत सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने तथा समानांतर विद्युत लाइसेंस देने के किसी भी प्रयास का कर्मचारी पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ संघर्ष को आगे भी मजबूती से जारी रखा जाएगा।

इस अवसर पर राज्य प्रेस प्रवक्ता श्याम लाल खोड, सर्कल सचिव सतिंदर मोंगा, मीत सिंह, राजमिंद्र शर्मा, सुरेश मंगल, सतबीर, राकेश, चरण सिंह, सुंदर, खुशीराम, नरेश कुमार, ओमप्रकाश, राजेश, देवीलाल, फौजी सहित साझा मोर्चे के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed