फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Yoga programs will be held at district, subdivision and block level on International Yoga Day

Sirsa News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला, उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर होंगे योग कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Yoga programs will be held at district, subdivision and block level on International Yoga Day
योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर बैठक करते हुए अ​धिकारी।
सिरसा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिलास्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके साथ ही उपमंडल व खंड स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को योग दिवस कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी आवश्यक प्रबंधों समय रहते पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 21 जून को सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने योग दिवस कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी प्रबंधों व व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान, साफ-सफाई, पेयजल, अस्थाई शौचालय, एंबुलेंस बिजली आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करेंगे और योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कर्तव्यनिष्ठा व जिम्मेदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस व मेडिकल टीम की व्यवस्था करें।
बैठक में डीएसपी आदर्शदीप सिंह, सीईओ जिला परिषद डाॅ. सुभाष चंद्र, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. राज कुमार, डीआईओ सिकंदर, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डाॅ. दर्शना सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
20 जून को पायलट रिहर्सल व योग मैराथन

योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 20 जून को पायलट रिहर्सल में योग प्रोटोकॉल क्रियाओं की रिहर्सल की जाएगी। इसी दिन पहले योगा मैराथन भी होगी। मैराथन प्रात: 6 बजे होगी, जोकि बाल भवन से प्रारंभ होगी और शहीद भगत सिंह स्टेडियम में इसका समापन होगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी योग मैराथन की सभी तैयारियां सुनिश्चित करेंगे।


योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शेड्यूल

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों, अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, पंच, डीपीई/पीटीआई, योगा इंस्ट्रक्टर व एनसीसी कैडेट शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 से 28 मई, दूसरा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चार जून से छह जून तक, तीसरा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 से 14 जून तक और चौथा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed