फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wrestlers will show their strength in Bhagat Singh Stadium today

Sirsa News: भगत सिंह स्टेडियम में आज दमखम दिखाएंगे पहलवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers will show their strength in Bhagat Singh Stadium today
सिरसा। खेल विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला कुमार, कुमारी एवं जिला केसरी दंगल होगा। प्रतियोगिताओं के तहत अंडर-17, जूनियर अंडर-21 व सीनियर श्रेणी के मुकाबले होंगे। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी 10 जून से 13 जून तक जिला पंचकूला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला खेल अधिकारी जगदीप ने सभी पहलवानों, कोचों और अखाड़ा संचालकों से कहा है कि इस प्रतियोगिता के दौरान सभी आयु वर्गों के मुकाबले करवाए जाएंगे। प्रतिभागियों का वजन सुबह सात बजे से नौ बजे तक लिया जाएगा, जिसके बाद कोई भी खिलाड़ी वजन के लिए पात्र नहीं होगा। कुश्ती मुकाबले ठीक 10 बजे शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इन भारवर्ग में होंगे मुकाबले
- लड़कों के लिए 60 भारवर्ग में और लड़कियों के लिए 30 भारवर्ग में कुश्ती मुकाबले करवाए जाएंगे।

- लड़कों के अंडर-17 वर्ष आयुवर्ग फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन 41 से 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलोग्राम भारवर्ग।
- लड़कों के अंडर-21 वर्ष आयुवर्ग फ्री स्टाइल 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भारवर्ग।
- अंडर-21 वर्ष आयुवर्ग ग्रीको रोमन 55, 60, 64, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भाग वर्ग।

- 21 वर्ष से ऊपर सीनियर आयुवर्ग फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भारवर्ग।
- 21 वर्ष से ऊपर सीनियर आयुवर्ग ग्रीको रोमन में 55, 60, 64, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भारवर्ग।
- लड़कियों के अंडर-17 वर्ष आयुवर्ग 36 से 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलोग्राम भारवर्ग
- अंडर-21 वर्ष आयुवर्ग 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भारवर्ग।
- 21 वर्ष से ऊपर सीनियर आयुवर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग।

जिला कुमार व कुमार और जिला केसरी के लिए यह रहेगी व्यवस्था
कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जिला स्तर पर जिला कुमार (फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन) में 74 किलोग्राम भार तक और जिला केसरी के लिए 74 किलोग्राम भार से ऊपर वजन के पहलवान भाग ले सकते हैं। वहीं जिला स्तर पर लड़कियों की जिला कुमारी (फ्री स्टाइल) में 62 किलोग्राम भार तक और जिला केसरी के लिए 62 किलोग्राम भार से ऊपर वजन के पहलवान भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी
प्रतिभागी को जिला से संबंधित दस्तावेज जैसे जिला का रिहायशी प्रमाण या बिजली का बिल या ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या बैंक अकाउंट की कॉपी दिखाने होंगे। इसके अतिरिक्त सभी खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण-पत्र, एक फोटो सहित निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।

--------------
इस प्रतियोगिता में जिला सिरसा के पहलवान ही भाग ले सकते हैं। अन्य जिलों के पहलवान इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते। अखाड़ा इंचार्ज यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अखाड़े से कोई पहलवान दूसरे अखाड़े या जिले से हिस्सा न लें।

- जगदीप सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article