फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Workshop of Opportunities...The Confluence of Communication and Entrepreneurship in the Modern Age

Sirsa News: अवसरों की कार्यशाला...आधुनिक युग में संचार व उद्यमिता का संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Workshop of Opportunities...The Confluence of Communication and Entrepreneurship in the Modern Age
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग एंड बिजनेस मॉडल्स विषय पर वीरवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधुनिक संचार और उद्यमिता में बढ़ते उपयोग से अवगत करवाना रहा।
विज्ञापन


इस कार्यशाला का आयोजन विभाग के प्रोफेसर सेवा सिंह बाजवा, डॉ. अमित व डॉ. रविंदर के नेतृत्व में किया गया। विक्रम बिजारणिया ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को एआई आधारित उपकरणों, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तकनीकों तथा उनके व्यावसायिक उपयोगों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान विक्रम ने बताया कि आज के डिजिटल युग में जेनेरेटिव एआई, डेटा-आधारित पत्रकारिता और स्वचालन तकनीक समाचार जगत की दिशा बदल रही हैं। इनसे न केवल समाचार निर्माण की गति और सटीकता बढ़ रही है, बल्कि पत्रकारों के लिए नई रचनात्मक संभावनाएं भी खुल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा की विद्यार्थियों ने प्रॉम्प्ट लेखन और एआई टूल्स के व्यावहारिक प्रयोग पर आधारित अभ्यासों में भाग लिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसने प्रतिभागियों को क्षेत्रीय कला एवं कहानी कहने की परंपरा से परिचित कराया।


इसके अतिरिक्त, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के अबरार अहमद की ओर से प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने कार्यशाला में कलात्मक रंग भर दिए। कार्यक्रम का सफल संचालन धीरज वर्मा ने किया, जबकि समापन पर शोधार्थी डिंपल सैनी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और पत्रकारिता व मीडिया अध्ययन में तकनीकी नवाचार को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed