फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Workers who cross party lines will not get posts in elections: Advocate Yatindra

चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नहीं मिलेगा पद : एडवोकेट यतिंद्र

Mon, 30 Dec 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Workers who cross party lines will not get posts in elections: Advocate Yatindra
ऐलनाबाद में आयोजित बैठक को संबोधित करते एडवोकेट यतिंद्र सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐलनाबाद। किसान विश्राम गृह में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के ऐलनाबाद व पोहड़का मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को पार्टी के सह जिला चुनाव अधिकारी एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को कोई पद नहीं मिलेगा।

एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरदार ढंग से चल रहा है। पार्टी ने प्रदेश में 50 लाख सामान्य सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा में अध्यक्षीय प्रणाली की पालना की जाती है। पार्टी के सामान्य सदस्यता अभियान के बाद अब सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू हो चुका है। इन्हीं सक्रिय सदस्यों से पार्टी का संगठनात्मक ढांचा बनाया जाएगा। प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ पर एक अधिकारी व दो उनके सहयोगी बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में अब तक 38 हजार सामान्य सदस्य बन चुके हैं, जोकि सिरसा जिले में अब तक सर्वश्रेष्ठ है। सक्रिय सदस्यों में से सबसे पहले बूथ अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। बूथ अध्यक्षों का चुनाव 6 जनवरी से 12 जनवरी तक हो जाएगा। इसके बाद मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसी प्रणाली के तहत पार्टी जनवरी में राष्ट्रीय स्तर पर अपना पूरा संगठनात्मक ढांचा तैयार कर लेगी। बैठक में खंड ऐलनाबाद व पोहड़का के सभी सूचीबद्ध कार्यकर्ता उपस्थित हुए। भाजपा नेता अमीर चंद मेहता, ऐलनाबाद नगर मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल तलवाड़िया व पोहड़का के मंडल अध्यक्ष मनजीत धालीवाल ने एडवोकेट यतिंद्र सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, जिला प्रवक्ता मनोज चोटिया, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि लढ़ा, मंडल महामंत्री दिनेश गोदारा व राजीव वधवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed