फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work of laying pipeline started from Tibbi Adda and Hanumangarh Road

Sirsa News: टिब्बी अड्डा व हनुमानगढ़ रोड से पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू

Sat, 08 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Work of laying pipeline started from Tibbi Adda and Hanumangarh Road
नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ करते पालिका के प्रधान राम सिंह सोलंकी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। कई दशकों से पानी की निकासी की समस्या झेल रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। नगरपालिका प्रशासन ने शहर के टिब्बी अड्डा व हनुमानगढ़ रोड पर जमा होने वाले बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने के कार्य का शुरू कर दिया है। 50 लाख 85 हजार रुपये की लागत से यह कार्य करवाया जाएगा।
पाइपलाइन डालने के कार्य की शुरुआत नगरपालिका प्रधान रामसिंह सौलंकी ने नारियल तोड़कर व लड्डू बांटकर की। प्रधान राम सिंह सोलंकी ने बताया कि टिब्बी अड्डा व हनुमानगढ़ रोड पर कई दशक से सीवर लाइन से ही बरसाती पानी की निकासी होती थी। सीवर लाइन की क्षमता कम होने के कारण बारिश के बाद निकासी में ज्यादा समय लगता है।बरसाती पानी बाजार में जमा रहता है। इससे दुकानदारों व आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका ने पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य 20 दिनों तक चलेगा। पालिका प्रधान ने कहा कि पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा होने के बाद टिब्बी अड्डा व हनुमानगढ़ रोड पर जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद सुभाष चंद्र, पवन जाजू, पार्षद प्रतिनिधि विजय व्यास, गौरू कंबोज, महिपाल शर्मा, पार्षद वेद सैनी सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed