फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work not done at E-Disha Center for second day too, employees remain on strike

Sirsa News: ई-दिशा केंद्र पर दूसरे दिन भी नहीं हुआ काम, हड़ताल पर रहे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Work not done at E-Disha Center for second day too, employees remain on strike
सिरसा। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के सदस्य कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने सोमवार को अपनी मांगों के लिए लघु सचिवालय परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। दो दिन से हो रही हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना। दो दिनों से जिलेभर में चार हजार से ज्यादा लोग परेशान हुए। करोड़ों रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं हो सकी। इससे सरकारी खजाने को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन




रजिस्ट्री से लेकर आधार कार्ड तक काम अटका

ई-दिशा केंद्र बंद होने से जमीनों की रजिस्ट्री का काम भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ। इससे रजिस्ट्री करवाने के लिए आए लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ा। वहीं आधार कार्ड अपडेशन का काम भी नहीं हुआ। ड्राइविंग लाइसेंस फीस सहित जमीनों से जुड़े कई कार्य भी नहीं हो सके।
विज्ञापन

--------------------
गांव नाटार ढाणी निवासी 61 वर्षीय जगतार सिंह सुबह ठंड में ठिठुरते हुए अपने बेटे के साथ आए थे। सुबह से ई-दिशा के बाहर खड़े हैं। सोमवार को भी सारा दिन इंतजार करते रहे। बताया कि हड़ताल के कारण दो दिन से कोई काम नहीं हो सका। रजिस्ट्री करवाने के लिए मंगलवार आखिरी दिन था। अब फिर से चक्कर काटने पड़ेंगे। यही चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------------------------

गांव मौजदीन के जरनैल सिंह ने बताया कि वह इतनी ठंड में अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए आए थे। साथ में आई पत्नी और बेटी को रास्ते में ही कहीं बैठाया है। ई-दिशा आकर देखा तो सोमवार की तरह मंगलवार को भी कार्यालय बंद मिला। आमजन तो पहले ही परेशान हैं। अब हड़ताल के कारण पता नहीं और कितने दिन तक चक्कर काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed