{"_id":"61783b1f07c5b43b5f593dd1","slug":"work-done-to-win-public-trust-vote-without-fear-manohar-lal-sirsa-news-hsr615445893","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का विश्वास जीतने का किया काम, बिना डरे डालें वोट : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का विश्वास जीतने का किया काम, बिना डरे डालें वोट : मनोहर लाल
विज्ञापन
उपचुनाव क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री को सुनने पहुंची ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जब 2014 में भाजपा की सरकार बनी थी। तब उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पारदर्शी व सुशासन का दावा किया था और पिछले सात सालों में सरकार ने अपने दावे को बरकरार रखकर जनता का विश्वास जीतने का काम किया है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने व अन्य जन कल्याणकारी नीतियां सरकार ने लागू की है। सीएम मंगलवार को ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी गोबिंद कांडा के समर्थन में गांव रंधावा में आयोजित चुुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब ऐलनाबाद की जनता के पास सुनहरा अवसर आया है कि वो अपने विवेक का प्रयोग कर सरकार के साथ साझेदारी कर हलके के विकास का मार्ग प्रशस्त करे। 30 अक्तूबर को मतदान है और 2 नवंबर को चुनावी नतीजे आएंगे, इसलिए इस बार एक की बजाय दो दिवाली मनाने का मौका है। सीएम ने कहा चुनाव कोई भी हो, लेकिन निष्पक्ष होना चाहिए। किसी का दबदबा नहीं होना चाहिए। जोकि यहां पिछले काफी सालों से परंपरा चली आ रही है। सत्ता किसी भी पार्टी की हो, लेकिन भाई चारा खराब नहीं होना चाहिए।
इनेलो पर साधा निशाना : धर्म, जाति के आधार पर लिए वोट
मुख्यमंत्री ने इनेलो-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन राजनीतिक दलों ने केवल और केवल धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बरगलाकर वोट हथियाए। जनता की आवाज व तकलीफ को कभी इन लोगों ने समझा ही नहीं। जिसका जीता जागता उदाहरण आज जनता के सामने है। जो दल अपनी सरकार बनाने के सपने लोगों को दिखाते थे, वो दल एक सीट पर सिमट कर रह गया है और अब वो एक सीट भी नहीं रही। कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि जिस सरकार में किसानों को दो से पांच रुपये के चेक मिला करते थे, उस दौर को लोग भूले नहीं है। हमारी सरकार ने किसानों की खराब हुई फसल का पहली कलम से 12 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया।
विज्ञापन
रोजगार के नाम पर लूटा
सरकारों में अपने आप को धन्ना सेठ समझने वाले राजनेताओं ने लोगों को रोजगार के नाम पर जमकर लूटा। बिना नजराना दिए रोजगार की बात को कोई सोच भी नहीं सकता था और खासकर कोई गरीब, मजदूर व किसान का बच्चा तो बिल्कुल भी नहीं। लेकिन प्रदेश सरकार ने अपनी दूसरी पारी में सत्ता में आते ही सबसे पहले युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता साफ किया और योग्यता के आधार पर नौकरी देने का कानून बनाकर ऐसे युवाओं को नौकरी देने का काम किया। इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक सीताराम, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, विधायक महीपाल ढांडा, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, जींद के विधायक कृष्ण मिढ़ा, कुलवंत बाजीगर, ठाकुर विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जसविंद्र पाल पिंकी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या बिमला सिंवर, जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला, रमेश भादू, अमन चोपड़ा आदि मौजूद रहे।