{"_id":"646e488b5fd154af40078d4c","slug":"women-thrash-contract-teacher-in-cdlu-sirsa-news-c-128-1-sir1001-157-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में महिलाओं ने अनुबंधित शिक्षक की पिटाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में महिलाओं ने अनुबंधित शिक्षक की पिटाई की
Wed, 24 May 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 24 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीडीएलयू में दो महिलाओं ने अनुबंधित शिक्षक की पिटाई की और वीडियो भी बनाया। महिला ने शिक्षक पर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को हुड्डा चौकी में पहुंचा दिया। इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
बुधवार को सीडीएलयू के अनुबंधित शिक्षक राममेहर आर्य की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में परीक्षा के दौरान ड्यूटी थी। परीक्षा खत्म होने के बाद वह लौट रहे थे कि दो महिलाओं ने भवन में ही उसकी पिटाई की और वीडियो बना लिया। राममेहर आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त दोनों महिलाओं को नहीं जानते और न ही पहले उनकी उनसे कोई बातचीत हुई थी। उन्होंने मामले की जानकारी सुरक्षा कर्मचारियों को दी। सुरक्षा कर्मचारियों ने दोनों महिलाओं को रोक लिया और हुड्डा चौकी पुलिस को मामले की शिकायत दी। हुड्डा चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारी महिला बल को साथ लेकर भवन में पहुंच गए और महिलाओं को अपने साथ ले गई। पीड़ित शिक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
सीडीएलयू प्रशासन को दी शिकायत, नहीं की कार्रवाई
शिक्षक को थप्पड़ मारने वाली महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह सीडीएलयू में ही छात्रा है और उसकी बहन सीडीएलयू में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि करीब 13 दिन पहले शिक्षक राम मेहर आर्य ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। इसके बाद उन्होंने शिकायत सीडीएलयू प्रशासन को दी, कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके कारण उनमें रोष था। वह दोपहर को भवन में कक्षा लगाने गई तो उक्त शिक्षक उसे देखकर वहां से भागने लगा। इससे उसे अंदाजा हुआ की वह ही आरोपी है, जिसने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। तैश में आकर शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
वर्जन
मामले की सूचना आई है। शिक्षक के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी। - जगमीत सिंह, हुड्डा चौकी इंचार्ज, सिरसा ।