{"_id":"2ba97d6e111faf36141f8723be63cff7","slug":"women-s-advocate-attacked-in-court-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में महिला अधिवक्ता पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट परिसर में महिला अधिवक्ता पर हमला
sirsa
Updated Fri, 25 Apr 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर महिला अधिवक्ता और लीगल एड परिषद की सदस्य संजू बाला पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति को एडवोकेट संजू बाला व अन्य अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा। हंगामे के बीच हमलावर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान जितेंद्र निवासी ख्योवाली के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी मौजी राम व हुडा चौकी प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे। वारदात ने अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे़ कर दिए हैं।
विज्ञापन
एडवोकेट संजू बाला ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे सरकारी एडवोेकेट एवं डिप्टी डीए रवि छाबड़ा एक व्यक्ति को उनके पास लाए थे। उक्त व्यक्ति ने कहा कि कुरुक्षेत्र के एक सरकारी अफसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाना है, आप पार्टी बन जाओ। संजू ने बताया कि उक्त व्यक्ति को इस प्रकार की बात करने पर डांटा।
विज्ञापन
इसके बाद उक्त व्यक्ति ने हाथापाई शुरू की तो सभी अधिवक्ताओं ने उसकी जमकर धुनाई की। संजू बाला ने आरोप लगाया कि सरकारी वकील उसे पीपी रूम में ले गए और बाद में हमलावर को भगा दिया।
बार चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच हुई इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तुरंत शहर थाना, सुरक्षा शाखा, गुप्तचर विभाग व हुडा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सरकारी वकील रवि छाबड़ा से संपर्क करके मौके पर आने को कहा।
रवि छाबड़ा ने मौके पर पहुंचकर शहर थाना प्रभारी मौजी राम को बताया कि एक व्यक्ति उनके पास आया और संजू बाला एडवोकेट की सीट के बारे में पूछा। छाबड़ा के अनुसार वे उक्त व्यक्ति को संजू बाला की सीट के पास छोड़ आए। थाना प्रभारी मौजी राम ने बताया कि एडवोकेट संजू बाला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।