फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women on duty for water at 12 midnight on a cold night, sleep disrupted by night supply in winter

Sirsa News: सर्द रात में 12 बजे पानी के लिए ड्यूटी दे रहीं महिलाएं, सर्दियों में रात की सप्लाई से उड़ी नींद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Women on duty for water at 12 midnight on a cold night, sleep disrupted by night supply in winter
पार्षद के घर समस्या के समाधान के लिए पहुंचीं महिलाएं। 
सिरसा। आनंद विहार और प्रेम नगर कॉलोनियों की महिलाओं को सर्दियों में रात 12 बजे उठकर पानी भरना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग रात में ही पानी सप्लाई करता है, जिससे महिलाएं रात में सो नहीं पातीं और सुबह बच्चों को स्कूल भेजने और काम पर जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

महिलाओं ने सोमवार शाम पार्षद एडवोकेट चंचल के आवास पर धरना दिया। उनका कहना था कि वे रात में पानी भरने से थक चुकी हैं और बीमार होने लगी हैं। उन्होंने दिन में पानी उपलब्ध कराने की मांग की। पार्षद ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों से बातचीत कर सुबह या दोपहर के समय पानी सप्लाई करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

रानी, रोशनी, मूर्ति तारा और रीमा ने बताया कि पहले दोपहर में पानी आता था, तब कोई परेशानी नहीं थी। अब रात 12 बजे पानी आने के कारण न तो रात में नींद आती है और न ही सुबह उठ पाती हैं। परिवार के बच्चे और बड़े सभी प्रभावित हैं। महिलाएं बताती हैं कि खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का कारण
आनंद विहार और प्रेम नगर कॉलोनी शहर के आखिरी छोर पर हैं। सुबह के समय पानी वहां नहीं पहुंच पाता क्योंकि आगे के लोग मोटरों से पानी भर लेते हैं और प्रेशर कम होने के कारण आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुँच पाता। दोपहर में सप्लाई होने पर कॉलोनी के लोग आसानी से पानी भर लेते हैं।

---
धरना देते हैं तभी सुनते हैं अधिकारी
पार्षद एडवोकेट चंचल रानी ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ठान लिया है कि प्रदर्शन होगा, तभी उन्हें समस्या नजर आएगी। बार-बार जब कॉलोनी के लोग एक्सईएन कार्यालय में प्रदर्शन करते है, तभी सुनवाई होती है। इस मामले में दिशा में भी कई बार आवाज उठाई गई है। अब सर्दी के मौसम में लोगों को तंग करने के लिए विभाग लगा हुआ है। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो जल्द ही लोगों के साथ एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed