Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   tyre lack in bus depott

Sirsa News: टायरों की कमी से हरियाणा रोडवेज की 520 बसें खड़ीं

Sun, 15 Nov 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 15 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
tyre lack in bus depott
जिला प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर बोले- यात्रियों की सुरक्षा से समझौता न करें
विज्ञापन


फोटो 3
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा रोडवेज के सिरसा डिपो में टायरों की कमी के कारण 21 बसें खड़ी कर दी गई हैं। पूरे हरियाणा में कुल 520 बसें बिना टायरों के डिपो में बंद हैं। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सिरसा डिपो के प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने कर्मचारियों से बिना उपयुक्तता जांच के बस न चलाने की अपील की है।
पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि सिरसा में 16 और डबवाली सब डिपो में पांच बसें खड़ी हैं। उन्होंने कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने को कहा है। चाहर ने निर्देश दिया कि किसी भी बस को रूट पर ले जाने से पहले फोरमैन, मैकेनिक या एसएसआई से उसकी उपयुक्तता की जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने जोर दिया कि बसों में टायरों की स्थिति ठीक नहीं है जिससे सड़क पर कोई अनहोनी हो सकती है। कर्मचारियों को अपनी नौकरी और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालना चाहिए। समय पर बस रवाना न हो पाने की स्थिति में भी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहर ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा यूनियन की प्राथमिकता है। बसों में टायरों की खराब स्थिति यात्रियों और कर्मचारियों दोनों के लिए जोखिम पैदा करती है। पृथ्वी सिंह चाहर ने कहा कि सड़क पर चलते समय किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बसों की तकनीकी स्थिति दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।

विभाग से की मांग
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने विभाग से बसों में पर्याप्त टायर उपलब्ध कराने की मांग की है। पृथ्वी सिंह चाहर ने कहा कि इससे कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल में अपनी ड्यूटी निभाने में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने विभाग से इस समस्या का तत्काल समाधान करने का आग्रह किया। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed