{"_id":"6af8b57f7ddc91f1f7067287","slug":"farmer-died-by-rotawater-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168471-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आया किसान, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आया किसान, दर्दनाक मौत
Sun, 15 Nov 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
बेटा चला रहा था ट्रैक्टर, पीछे से रोटावेटर पर चढ़े पिता हादसे का हुए शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। गांव खाईशेरगढ़ में खेत में जमीन की जुताई करते समय एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान निहाल सिंह शनिवार देर सांय अपने खेत में ट्रैक्टर द्वारा रोटावेटर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान उसके पिता पीछे से रोटावेटर पर चढ़ गए। इसी दौरान वे अचानक रोटावेटर के आगे गिर गए और रोटावेटर किसान के उपर से गुजरने के चलते करीब 52 वर्षीय किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद निहाल सिंह ने जब शोर मचाया तो आस पडोस के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसान दलबीर सिंह को बाहर निकला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही ओढां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।