{"_id":"68126b631b49fef55b0494ef","slug":"women-got-angry-when-the-tanker-was-filled-from-the-water-tank-the-main-gate-was-locked-sirsa-news-c-128-1-sir1004-137133-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जलघर से टैंकर भरने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, मुख्य गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जलघर से टैंकर भरने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, मुख्य गेट पर जड़ा ताला
Wed, 30 Apr 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
गांव जमाल के जलघर के अदंर खड़े वाटर टैंकर। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा (सिरसा)। गांव जमाल में पेयजल संकट के बीच ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। महिलाओं ने जलघर की डिग्गियों से टैंकरों में पानी भरने का विरोध करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और टैंकर चालकों को बाहर नहीं जाने दिया। महिलाओं का कहना है कि जब गांव में पानी की सप्लाई ही शुरू नहीं हुई, तो डिग्गियों से टैंकरों में पानी भरकर बेचना सरासर गलत है। टैंकर चालक जलघर की डिग्गियों से पानी भरकर 700 से 800 रुपये प्रति टैंकर की दर से बेच रहे हैं, जबकि आम जनता बूंद-बूंद को तरस रही है। विरोध के बाद टैंकर चालकों ने जलघर की डिग्गी से टैंकर नहीं भरने का आश्वासन दिया। करीब 3 घंटे बाद महिलाओं ने जलघर को ताला खोलकर टैंकरों को बाहर जाने दिया।
ग्रामीण सुमित्रा, सरोज, रोशनी, ममता सहित कृष्ण बैनीवाल, देवीलाल खिचड़, मांगेराम सरोहा, मांगेराम ने बताया कि पिछले दिनों नहर में पानी आने के बाद जलघर की चार डिग्गियों में से दो डिग्गियां भरी गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी गांव में जलघर से पानी की सप्लाई भी शुरू नहीं किया गया है। टैंकर चालक डिग्गियों से पानी भरकर प्रति टैंकर के हिसाब से 700 से 800 रुपए वसूल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने कहा कि टैंकर चालक डिग्गियों से पानी न उठाए।
बुधवार सुबह करीब 24 टैंकर गांव के जलघर में पानी उठाने लगे, तो ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप जल घर के मुख्य गेट का ताला लगा दिया और टैंकर चालकों को बाहर नहीं जाने दिया गया। करीब 3 घंटे बाद टैंकर चालकों और ग्रामीण की आपसी बातचीत में यह तय किया गया कि टैंकर चालक गांव के जलघर की डिग्गियों से पानी नहीं उठाएंगे। इसके अलावा पानी से भरे टैंकर डिग्गी में खाली कर दिए।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::
ग्रामीणों की मांग, जल्द शुरू हो सप्लाई
ग्रामीणों का कहना है कि जलघर से पीने के पानी की सप्लाई जल्दी शुरू की जाए। ऐलनाबाद हलके के बड़े गांव में शुमार गांव जमाल में करीब 15000 की आबादी है। और पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों को पीने का पानी टैंकरों से खरीदना पड़ रहा है। और ग्रामीण पेयजल की कमी से काफी परेशान है।