{"_id":"65355c113362e1fbe80ebec7","slug":"women-excited-about-karva-chauth-this-time-trend-of-alia-and-naira-cut-sirsa-news-c-128-1-sir1002-8585-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उमंग, इस बार आलिया व नायरा कट का ट्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उमंग, इस बार आलिया व नायरा कट का ट्रेंड
Sun, 22 Oct 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पति की दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं 1 नवंबर को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में इतना क्रेज है कि वे अभी से इसकी तैयारियों में जुटी हैं। बाजारों में काफी चहल पहल बढ़ गई है। रविवार को शहर के बाजारों में आम दिनों की तुलना में अच्छी भीड़ रही। जिसके चलते बाजार गुलजार नजर आने लगे हैं।
बड़ी संख्या में महिलाएं ज्वेलरी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। इसके अलावा महिलाएं मनपसंद कपड़ों की भी खरीदारी कर रही हैं। जहां ब्यूटी पार्लर की बुकिंग चल रही है तो वहीं मेहंदी लगवाने के लिए अच्छे डिजाइनर की तलाश की जा रही है। सभी जगह एडवांस बुकिंग महिलाएं कर रही है।
वहीं ज्यादा से ज्यादा दुकानदारी को बढ़ावा देने के लिए दुकानदार भी महिलाओं को लुभाने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे उन्हें अच्छे-खासे डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में काफी अच्छा रुझान है।इस साल के करवाचौथ पर आलिया व नायरा कट का ज्यादा ट्रेंड है। महिलाएं बाजार में इन्हीं दो सूटों की ज्यादा मांग कर रहीं है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि इसके अलावा बाजार में रेडिमेड कपड़ों का भी ट्रेंड बढ़ा है। क्योंकि अगर कोई बिना सिला सूट लेता है तो उस पर ज्यादा खर्चा आता है। क्योंकि एक सूट पर इनर, उसके बाद सिलाई हो जाती है। एक सूट अगर कोई 1500 का लेता है तो वो बनवाने के बाद 600 से 700 रुपये महंगा हो जाता है। वहीं अगर रेडिमेड सूट खरीदा जाता है तो उसमें सिलवाने का झंझट खत्म हो जाता है। इसी कारण से महिलाएं रेडिमेड सूटों को ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
पुराने सूट को नया लुक दे रहीं महिलाएं
दुकानदार रामकुमार के अनुसार इस बार महिलाएं पुराने सूटों पर भी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। पुराने सूटों को कम बजट में नया लुक तैयार करवा रही है। जैसी पुराने सूट के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नए ट्रेंड के दुपट्टे को मैच करवा रही है।
इस साल पिछले साल की तुलना में ग्राहकी ठीक है। इस बार रेडिमेड कपड़ों की मांग बढ़ी है। जिसमें हमारे पास आलिया व नायरा कट की ज्यादा मांग है। इसी के साथ मार्केट में गाउन की मांग भी है।
- आशु दुआ, दुकानदार सिरसा।