{"_id":"67cc8a31328f30986c0a4d79","slug":"women-angry-over-supply-of-contaminated-drinking-water-block-begu-road-for-20-minutes-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134397-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दूषित पेयजल आपूर्ति से बिफरीं महिलाएं, बेगू रोड पर 20 मिनट तक लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दूषित पेयजल आपूर्ति से बिफरीं महिलाएं, बेगू रोड पर 20 मिनट तक लगाया जाम
Sat, 08 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह बेगू रोड पर जाम लगाकर बैठीं दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान प्रीतनगर की महिलाएं। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रीतनगर में दूषित पानी की आपूर्ति और सीवरेज ब्लॉक की समस्या से परेशान लोगों ने शनिवार सुबह नौ बजे बेगू रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
गुस्साई महिलाओं ने कहा कि पिछले तीन माह से प्रीतनगर में सीवर जाम हैं। दूषित पानी की आपूर्ति घरों में की जा रही है। शनिवार सुबह जन स्वास्थ्य विभाग के जेई को फोन किया तो बोला-ये कोई टाइम है फोन करने का। शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने के कारण मजबूरी में प्रदर्शन करना पड़ा। सूचना मिलने पर कीर्तिनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने लोगों को समझाकर शांत किया और जनस्वास्थ्य के अधिकारियों के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया। ऐसे में 20 मिनट बाद जाम खोला गया।
प्रीतनगर निवासी सिमरन, कमलेश, शालू आदि ने बताया कि मोहल्ले में हर तरफ सीवरेज का पानी फैला है। सांस लेना दूभर हो गया है। पिछले तीन महीने से लोग समस्या झेल रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। वे टरकाऊ जवाब देते रहे। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत देने के बाद चंडीगढ़ से समस्या के समाधान को लेकर सवाल तो पूछे जा रहे हैं लेकिन समाधान कोई नहीं हुआ।
विज्ञापन
दूषित पानी के कारण बीमार हो रहे लोग
महिलाओं ने बताया कि उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के जेई को काफी बार फोन किया। जेई हर बार यही बोला कि मैं आ रहा हूं, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। दूषित पानी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में मोहल्ले वालों को सड़क पर जाम लगाना पड़ा। समस्या का समाधान होने तक मोहल्लेवासी चुप नहीं बैठेंगे।
डेरा सच्चा सौदा से लाना पड़ता है पानी
मोहल्लावासियों ने कहा कि अधिकारी सारा पैसा खा गए और गली नंबर पांच का निर्माण कागजों में कर दिया। अधिकारी लाख रुपये महिला सैलरी लेते हैं, लेकिन काम कुछ नहीं करते। ऐसे लोगों को सरकार नौकरी ही क्यों देती है। मोहल्ले में पीने का पानी तक नहीं है। गंदा पानी पीने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। डेरे सच्चा सौदा से कैंपर भरकर लाना पड़ता है।
-- -
गली में सीवरेज बंद की समस्या थी, जिसको लेकर कर्मचारी काम कर रहे हैं। पानी भी शनिवार सुबह ही चेक किया है। पीने के पानी में भी ऐसी कोई समस्या नहीं थी। मेरा फोन 24 घंटे ऑन रहता है। मेरे पास किसी का फोन नहीं आया है। -सुरेश कुमार जेई, जनस्वास्थ्य विभाग सिरसा।