फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   woman_threatened_ rape case_ businessman ate poison

महिला ने दी थी बलात्कार का केस की धमकी, कारोबारी ने खाया जहर

Fri, 29 Aug 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला,सिरसा Updated Fri, 29 Aug 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
 woman_threatened_ rape case_ businessman ate poison

शहर के एक कारोबारी ने एक महिला द्वारा बलात्कार का झूठा केस करवाने की धमकी से आहत होकर लघु सचिवालय में जाकर जहर खा लिया।

विज्ञापन




 हालत बिगड़ने पर वहां तैनात सीआईडी व पुलिस कर्मचारियों ने उसे लिफ्ट से नीचे उतारकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक  होने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां कारोबारी की मौत हो गई। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने उक्त महिला व उसके पति गोपाल सोनी सहित चार लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया गया है।
विज्ञापन




 सूचना पर शहर थाना प्रभारी सुरेशपाल व हुडा चौकी पुलिस सामान्य अस्पताल में पहुंच गए थे। मृतक के भाई राकेश की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर निवासी संजीव कुमार पुत्र बालकिशन मोहता मार्केट में रेडीमेठ कपड़ों का कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही फाइनेंस पर रुपये देने और कमेटी का काम भी करता था। आरोप है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गोपाल सोनी ने संजीव कुमार से सात लाख छह हजार रुपये उधार ले रखे थे। इसके बदले गोपाल ने दो खाली चैक साइन करके संजीव को दिए हुए हैं। संजीव के दोस्तोें ने बताया कि संजीव काफी दिनों से गोपाल से रुपये वापस मांग रहा था

लघु सचिवालय में जाकर खाई सल्फास
बताया जा रहा है कि संजीव कुमार बृहस्पतिवार दोपहर लघु सचिवालय आया और तीसरी मंजिल में चला गया। वहां उसने सुसाइड नोट लिखा। करीब एक बजकर 40 मिनट पर उसने सुसाइड नोट लिखने के बाद सल्फास की गोलियां खा लीं। दोहपर दो बजे जब लंच हुआ तो एक कर्मचारी इमारत में पहुंचा तो संजीव को तड़पे हुए पाया।



यह देख उसने शोर मचा दिया। इस पर लघु सचिवालय की सुरक्षा में तैनात पुलिस व सीआईडी कर्मचारी ऊपर पहुंचे और लिफ्ट से संजीव को नीचे लेकर आए और एंबुलेंस से संजीव को सामान्य अस्पताल पहुुंचाया। अंदेशा जताया जा रहा है कि संजीव उपायुक्त के पास स्वयं के साथ हो रही नाइंसाफी की फरियाद लेकर आया था।

‘बच्चों को संभाल लेना मामा जी’
मृतक संजीव के पास मिले सुसाइड नोट में उसने अपने मामा से उसके दो बच्चों को संभालने की गुहार लगाई है। उसने लिखा है कि ‘कल जब मैंने उससे रुपये मांगे तो उसने अपनी पत्नी को आगे कर दिया। वो गाली गलौच करने लगी। उसने धमकी दी कि मैं थाने में जाकर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाऊंगी।




मैं संजीव कुमार दो बच्चों का पिता हूं और मेरे परिवार की इज्जत है। मामा जी पैसे तो बाद की बात है मैं कलंक बर्दाश्त नहीं सकता और अब मैं मरने के लिए जा रहा हूं। मामा बच्चों को संभाल लेना, आपका भांजा संजीव।

कार्रवाई जारी है
जांच अधिकारी एएसआई चंदन सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। आगे की कार्रवाई बयान व सुसाइड नोट के आधार पर होगी। मृतक के भाई राकेश की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed