फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman member of vicious gang arrested in case of robbery

लूटपाट के मामले में शातिर गिरोह की महिला सदस्य काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman member of vicious gang arrested in case of robbery
सिरसा। सीआईए कालांवाली पुलिस ने लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह की एक महिला आरोपी को काबू किया है। काबू की गई महिला की पहचान रजनी निवासी सुंदर नगर वार्ड नंबर-7 मंडी डबवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए कालांवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल ने बताया की सीआईए कालांवाली की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर छापामारी कर आरोपी रजनी को काबू किया गया। महिला आरोपी व उसके साथी मिलकर लूट व स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़ी गई महिला रजनी ने अपने साथियों व अपने पति संदीप सिंह तथा कुलदीप सिंह के साथ मिलकर 6 दिसंबर को चौटाला रोड डबवाली से रामसिंह निवासी गांव साईसर जिला बीकानेर, राजस्थान के ट्रक को लाइट दिखाकर ट्रक रुकवाकर 37300 रुपये लूट लिए थे, जिस के संबंध में थाना शहर डबवाली मे दिनांक 7 दिसंबर को अभियोग दर्ज है। आरोपी रजनी व उसके साथियों को सीआईए कालावाली की टीम ने पहले भी 75000 रुपये की लूटपाट की वारदात में गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला को मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी महिला को में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से उसके साथियों का पता करके उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed