{"_id":"6a0df0ca0488690f460ef17d","slug":"woman-gang-raped-after-being-given-intoxicating-substance-accused-arrested-sirsa-news-c-127-1-shsr1017-154197-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 20 May 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 20 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। महिला थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव बैजलपुर निवासी जोगिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहा से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा ने बताया कि शिकायतकर्ता पीड़िता ने बताया था कि आरोपी जोगिंद्र व उसके एक अन्य साथी ने कथित रूप से उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर उसे डराया-धमकाया।
शिकायत के अनुसार आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर पीड़िता पर मानसिक दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर महिला ने महिला थाने में 6 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी जोगिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।