फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman duped of Rs 9.18 lakh in the name of online trading

Sirsa News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 9.18 लाख रुपये ठगे

Tue, 09 Dec 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 9.18 lakh in the name of online trading
सिरसा। शहर की एक महिला ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिये पहले छोटे-छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाया और फिर विश्वास जीतकर महिला से 9 लाख 18 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर प्राथमिकी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि पिछले महीने उसे एक अज्ञात नंबर से टेलीग्राम पर मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि एक ट्रेडिंग ग्रुप में शामिल होकर कम समय में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। महिला ने ग्रुप ज्वाइन किया तो वहां पहले 5-10 हजार रुपये निवेश करने पर 30-40 फीसदी तक रिटर्न दिखाया गया। विश्वास में आने पर महिला ने नौ लाख 18 हजार रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे खुद के साथ ठगी का अहसास हुआ। जांच अधिकारी सुभाष का कहना है कि जल्द ही साइबर ठगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed