{"_id":"65edfd07606e201a8f0c96d2","slug":"woman-attacked-after-entering-her-house-in-lakdanwali-case-registered-against-4-people-sirsa-news-c-128-1-sir1002-116516-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लकड़ांवाली में घर में घुसकर महिला पर हमला, 4 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लकड़ांवाली में घर में घुसकर महिला पर हमला, 4 लोगों पर मामला दर्ज
Mon, 11 Mar 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
बडागुढ़ा। पुलिस ने गांव लकड़ांवाली निवासी एक महिला के बयान पर 3 महिलाओं व एक अन्य पर घर में घुसने, रास्ता रोकने, हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला कुलविंदर कौर ने बताया कि वह अपने घर में मौजूद थी कि इसी दौरान घर के बाहर कुछ लोग उनका नाम लेकर गालियां निकाल रहे थे।
आरोप है कि जब वह बाहर गई तो उसका पड़ोसी गुरदास सिंह उर्फ चमकिला, उसकी पत्नी इंद्रपाल कौर तथा उसकी बेटी लवरीन व अवरीन लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गए और गाली-गलोच करते हुए उस पर हमला बोल दिया। शोर मचाए जाने पर जब उसका भतीजा राजवीर मौके पर आकर उसे छुड़वाने लगा तो आरोपी गुरदास सिंह ने राजवीर पर डंडे से वार किया। जिसके बाद जब वे अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे तो आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और फिर से मारपीट शुरू कर दी।
मौके पर लोगों को एकत्रित होता देख सभी आरोपी मौके से भाग गए। इस हमले में घायल कुलविंदर कौर व राजवीर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुलविंदर कौर के मुताबिक आरोपी गुरदास सिंह का मकान उसके मकान के साथ बना हुआ है। उनके कमरे के पीछे गुरदास सिंह ने अपना बाथरूम बना रखा है जिसके चलते सीलन के कारण उनका मकान खराब हो रहा है। वे जब गुरदास सिंह को बाथरूम की जगह बदलने के बारे में कहते हैं तो वह झगड़ा करता है। इस बारे में उनकी पंचायत भी हो चुकी है। इसी के रंजिशवश आरोपी ने उस पर हमला किया है।