फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman accuses in-laws and neighbour of forcibly drinking pesticide, case registered

महिला ने ससुरालियों व पड़ोसी पर लगाया जबरन कीटनाशक पिलाने का आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws and neighbour of forcibly drinking pesticide, case registered
ओढां। गांव जंडवाला जटान निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास-ससुर व एक पड़ोसी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। महिला ने उक्त पर मारपीट कर उसे जबरन कीटनाशक पिलाने के आरोप लगाया है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला का आरोप है कि उसके सास-ससुर व पड़ोसी ने उसके पति को उक्त कार्य के लिए उकसाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला रमनदीप कौर ने बताया कि उसके ससुरालजन शादी के बाद से ही उसे परेशान करते आ रहे हैं। आरोप है कि ससुर गुरतेज सिंह शराब के नशे में चबूतरे पर पेशाब कर रहा था। जब उसे रोका गया तो वह गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। जिसके बाद उनका पड़ोसी दर्शन सिंह वहां आया और उसके ससुर गुरतेज, सास मलकीत कौर व पति राजेंद्र सिंह को उसके खिलाफ उकसाने लगा। रमनदीप कौर का आरोप है कि तैश में आकर उसके पति ने उसके साथ यह कहकर मारपीट शुरू कर दी उसने उसके माता-पिता को घर से निकाला हुआ है। महिला का आरोप है कि उसका पति कीटनाशक की शीशी उठा लाया और जबरन उसके मुंह में डाल दी। घटना की सूचना रमनदीप कौर ने अपने मायके पक्ष को दी तो उसका पिता मलकीत सिंह व अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। एसआई अजीत कुमार ने बताया कि रमनदीप कौर के बयान पर उसके पति राजेंद्र, ससुर गुरतेज सिंह, सास मलकीत कौर व पड़ोसी दर्शन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed