{"_id":"66afd8ad8367f6f087044144","slug":"woman-accused-in-robbery-case-arrested-confessed-to-four-incidents-sirsa-news-c-128-1-slko1008-123745-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लूट के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, चार वारदात कबूलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लूट के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, चार वारदात कबूलीं
Mon, 05 Aug 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चेन स्नेचिंग के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी किरण के रूप में हुई है। आरोपी महिला ने शहर में स्नेचिंग की चार वारदात को कबूला है। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर सोने के लॉकेट और चेन बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि शिवरात्रि को शहर के ग्रेवाल बस्ती निवासी महिला नेमा देवी रानियां रोड स्थित तारा बाबा कुटिया में सत्संग सुनने के लिए आई थी। इस दौरान किसी अज्ञात ने उसके गले से सोने का लॉकेट गले से तोड़ लिया। महिला की शिकायत पर शहर थाना सिरसा में स्नेचिंग का अभियोग दर्ज कर शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठन किया गया। टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुराग के आधार पर आरोपी महिला किरण पत्नी विनोद निवासी हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किरण ने पूछताछ के दौरान चेन स्नेचिंग की तीन अन्य वारदात को भी कबूल किया। एसपी ने कहा कि किरण को रिमांड पर पूछताछ की जा रही है।