फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Withdraw 20 thousand rupees by stealing nurse's debit card

Sirsa News: नर्स का डेबिट कार्ड चुराकर निकाले 20 हजार रुपये

Wed, 17 Jan 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 17 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 20 thousand rupees by stealing nurse's debit card
सिरसा। शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स का अज्ञात व्यक्ति ने डेबिट कार्ड चुरा लिया और बाद में खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित नर्स की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रभजोत कौर स्टाफ नर्स है। प्रभजोत का कहना है कि गांव शाहपुर बेगू एसबीआई ब्रांच में उसका बचत खाता है। उसने अस्पताल के कमरे में अपना बैग रखा हुआ था। शाम को उसने बैग संभाला तो उसमें से डेबिट कार्ड गायब था। इसके बाद उसने इसकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा दी। प्रभजोत का कहना है कि अगले दिन उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। शहर थाना पुलिस का कहना है कि जिस एटीएम से राशि निकाली गई है वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


गली में लगी लाइट व खेत से मोटर और बैटरियां चोरी, मामला दर्ज


ओढां। पुलिस ने गांव रोहिड़ांवाली के सरपंच की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ गांव की गली में लगी लाइट व एक किसान के खेत से मोटर व बैटरियां चुराने के आरोप में मामला दर्ज किया है। सरपंच महेंद्र कालवा ने बताया कि मंगलवार अलसुबह अज्ञात चोर गांव में मदन लाल के घर के निकट लगी पंचायती सोलर लाइट चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसान जगदीश प्रसाद के खेत से भी ट्यूबवेल की सोलर ऊर्जा की मोटर व 2 बैटरियां चोरी हो गईं। सरपंच ने बताया कि उन्होंने जब गांव में एक किराने की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें अलसुबह पांच बजे एक व्यक्ति टॉर्च लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। लेकिन धुंध के चलते उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। सरपंच ने बताया कि उन्हें संदेह है कि उक्त व्यक्ति ने ही चोरी की दोनों घटनाओं को अंजाम दिया है। हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed