{"_id":"6af763ef93a37e2bc1040b78","slug":"cdlu-team-first-in-question-competition-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168358-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 28 टीमों के बीच सीडीएलयू की राजनीति विज्ञान टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 28 टीमों के बीच सीडीएलयू की राजनीति विज्ञान टीम ने मारी बाजी
Sat, 14 Nov 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू के टैगोर भवन एक्सटेंशन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद में नशामुक्त भारत का संदेश
- राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जेसीडी मेमोरियल कॉलेज दूसरे और एमएम कॉलेज फतेहाबाद तीसरे स्थान पर
- हरियाणा के अलावा राजस्थान के भादरा से भी पहुंची टीम, सामान्य ज्ञान से लेकर अंतरराष्ट्रीय संबंधों तक पूछे गए सवाल
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें हरियाणा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और राजस्थान के भादरा से कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया। सीडीएलयू की राजनीति विज्ञान विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। एमएम कॉलेज, फतेहाबाद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा, ज्ञान और तार्किक क्षमता को परखने के लिए आयोजित की गई थी।
प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान, पर्यावरण, प्रशासन, इतिहास, अर्थव्यवस्था, भारतीय राजव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर सवाल पूछे गए। शुरुआत में एक स्क्रीनिंग परीक्षा हुई जिसके आधार पर टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन
ज्ञानवर्धन और कौशल विकास
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुशील कुमार उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ स्मरण शक्ति बढ़ाती हैं। ये तार्किक क्षमता और बौद्धिक कौशल को भी विकसित करती हैं। प्रो. सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें अपने ज्ञान का मूल्यांकन करने और नई जानकारियां हासिल करने का अवसर मिलता है।
स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और व्यापक समझ
विशिष्ट अतिथि डीन, इंटरनेशनल रिलेशंस एंड फॉरेन अफेयर्स प्रो. अनु शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। ये समसामयिक विषयों के प्रति उनकी समझ को भी व्यापक बनाती हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रो. सुल्तान सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रो. सुल्तान सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से परे व्यापक ज्ञान अर्जित करने का अवसर देते हैं।
बैंक योजनाओं की जानकारी और सम्मान
पंजाब नेशनल बैंक की सीडीएलयू शाखा के प्रबंधक अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। लोक प्रशासन विभाग की शोधार्थी मीनाक्षी ने मंच संचालन किया। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. राजकुमार सिवाच ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. विष्णु भगवान, प्रो. सत्यवान दलाल, प्रो. उमेद, प्रो. अभय गोदारा, प्रो. पंकज शर्मा, प्रो. मंजू नेहरा, प्रो. राजकुमार, प्रो. अमित, डॉ. नीलम और कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र कुमार नुहिया सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।