फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Will serve the old and ambulances ....

....तो खटारा एंबुलेंस करेगी लोगों की सेवा

Mon, 23 Jun 2014 11:51 PM IST
sirsa
sirsa Updated Mon, 23 Jun 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
किलकारी के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत डबवाली के सरकारी अस्पताल के लिए खटारा एंबुलेंस का जुगाड़ कर दिया है, जबकि अस्पताल की नई एंबुलेंस को चौटाला के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग डबवाली के सरकारी अस्पताल में ओपीडी को देखकर इसे भारतीय स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतारने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत कई बार हल्ला बोल टीम अस्पताल का निरीक्षण कर चुकी है, लेकिन अस्पताल विभाग के अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। किलकारी एंबुलेंस के बाद यह दूसरा मौका है, जब स्वास्थ्य विभाग ने डबवाली के सरकारी अस्पताल को खटारा एंबुलेंस उपलब्ध करवाई है। पंजाब तथा हरियाणा की सीमा पर बसा शहर डबवाली का भौगोलिक परिस्थितियों के कारण भी अहम है। चूंकि निजी तथा सरकारी एंबुलेंस हरियाणा क्षेत्र के अलावा पंजाब क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं में घायल लोगों को इसी अस्पताल में पहुंचाती है। बाद में सरकारी एंबुलेंस ही उसे सिरसा या बठिंडा पहुंचाती हैं। दूसरी ओर डिलीवरी केस होने से एंबुलेंस की ज्यादा जरूरत होती है।
विज्ञापन


नई की जगह पुरानी क्यों?
स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पताल में जो एंबुलेंस भेजी है, वह 1999 मॉडल है। टायर चलने लायक स्थिति में नहीं है। वहीं एंबुलेंस के अंदर सीटें फटी हुई हैं। यह एंबुलेंस पहले सिरसा के सरकारी अस्पताल में थी। जबकि डबवाली के सरकारी अस्पताल में चल रही एंबुलेंस 2009 मॉडल थी। जिसे चौटाला के सरकारी अस्पताल के लिए भेजा गया है। एंबुलेंस चालक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि टायरों को बदलने के लिए उसने अर्जी दे रखी है। एंबुलेंस का कायाकल्प किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे कुछ नहीं पता
नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत चलने वाली एंबुलेंस का केंद्र सिरसा में है। इस संबंध में केंद्र के अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।
-एमके भादू, एसएमओ
सरकारी अस्पताल, डबवाली

सीएमओ से बात की जाएगी
देखिये, चौटाला के सरकारी अस्पताल को एंबुलेंस की जरूरत थी। इसलिए वहां एंबुलेंस दी गई है। डबवाली में आई एंबुलेंस के टायर बदलवा दिए जाएंगे। इस संबंध में सीएमओ से बात की जाएगी। डबवाली अस्पताल के लिए डिलीवरी पेशेंट के लिए एक नई एंबुलेंस का बंदोबस्त किया जा रहा है।
-चेतन, ट्रांसपोर्ट मैनेजर, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed