{"_id":"6af8a9a49deef21f8c0d9fac","slug":"oldman-punishment-decreased-sirsa-news-c-128-1-sir1004-168417-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 23 साल की कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 23 साल की कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग को मिली बड़ी राहत
Sun, 15 Nov 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अदालत से
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में 23 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 65 वर्षीय सरदूल सिंह को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए 8 साल की सजा को घटा दिया है। अब उन्हें पहले से काटी गई 7 महीने एक दिन की जेल अवधि तक ही सीमित कर दिया गया है।
सरदूल सिंह सिरसा के गांव तख्तमल के निवासी हैं। न्यायाधीश सूर्य प्रताप सिंह ने 12 नवंबर को सजा की अवधि कम करने का फैसला सुनाया। उन्होंने मुकदमे की लंबी पीड़ा, आरोपी की आयु और उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड न होने को आधार बनाया।
कोर्ट ने माना कि घटना को करीब 23 साल बीत चुके हैं। इस दौरान अपीलकर्ता पर कोई अन्य आपराधिक मामला सामने नहीं आया। यह उसका पहला अपराध था। बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी में नहीं थी।
विज्ञापन
कानून में इसके लिए न्यूनतम सजा का प्रावधान नहीं है। कोर्ट ने 65 वर्ष से अधिक आयु के सरदूल सिंह को सुनाई गई 8 साल की सजा को कठोर माना। अदालत ने उदार दृष्टिकोण अपनाते हुए अपील को आंशिक रूप से स्वीकार किया।
यह था मामला
मामले के अनुसार, 19 जुलाई 2003 को एएसआई कमल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। भाखड़ा मुख्य नहर के पुल पर एक व्यक्ति सिर पर थैला रखे दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया। तलाशी में थैले से 40 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान सरदूल सिंह के रूप में हुई थी।
निचली अदालत का फैसला
इस मामले में 16 मई 2005 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सरदूल सिंह को दोषी ठहराया था। न्यायालय ने उसे 8 साल कैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने दोषसिद्धि के फैसले में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, सजा की अवधि को घटाकर पहले ही काटी गई जेल अवधि के बराबर कर दिया। इस तरह करीब 23 साल पुराने मामले में सरदूल सिंह को सजा के संबंध में राहत मिल गई।